
फुटे ने ग्लास सिलेंडर के अंदर पारा थर्मोमीटर रखे और पता लगाया कि जिस सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड थी, वह सूरज की रोशनी में सबसे ज्यादा गर्म हुआ। यानि कि जितनी ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड, उतनी ज्यादा गर्मी।
Google आज Doodle के माध्यम से अमेरिकी वैज्ञानिक यूनिस न्यूटन फुटे (Eunice Newton Foote) का जन्मदिन मना रहा है। आज Eunice Newton Foote का 204वां जन्मदिवस है। यूनिस एक महिला अधिकार कार्यकर्ता भी थीं। उनका सबसे बड़ा योगदान ग्रीन हाउस प्रभाव की खोज में बताया जाता है। सबसे पहले उन्होंने ही इसके बारे में पता लगाया था कि ग्रीन हाउस इफेक्ट क्या होता है, और धरती के लगातार गर्म होने में इसका क्या योगदान है।
Google के अनुसार, यूनिस न्यूटन फुटे 17 जुलाई 1819 को कनेक्टिकट में जन्मीं थीं। उन्होंने ट्रॉय फीमेल सेमिनरी नामक एक स्कूल में पढ़ाई की जो कि स्टूडेंट्स को साइंस लेक्चर अटेंड करने और कैमिस्ट्री लैब में भाग लेने के लिए बढ़ावा देता था। इस तरह से साइंस और इससे जुड़ी खोजें फुटे के जीवन के अभिन्न अंग बन गए। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी बहुत काम किया। सिनेसा फॉल्स में 1848 में उन्होंने पहला विमेन राइट्स कन्वेंशन अटेंड किया था।
1ojmpg7
यह उस समय की बात है जब महिलाओं का साइंस से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था, और उन्हें साइंस और इसमें की जाने वाली खोजों के लायक नहीं समझा जाता था। फुटे ने ग्लास सिलेंडर के अंदर पारा थर्मोमीटर रखे और पता लगाया कि जिस सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड थी, वह सूरज की रोशनी में सबसे ज्यादा गर्म हुआ। यानि कि जितनी ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड, उतनी ज्यादा गर्मी।
आज यही खोज ग्लोबल वॉर्मिंग को बता रही है कि कैसे लगातार कार्बन उत्सर्जन धरती को दोगुनी तेजी से गर्म करता जा रहा है, और क्लाइमेट चेंज के भयावह परिणाम दुनिया के हर कोने में देखने को मिल रहे हैं। इस खोज के बाद फुटे ने एटमॉस्फेरिक स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी के बारे में भी खोज की। अमेरिका में ये पहली दो खोजें थीं जो किसी महिला साइंटिस्ट ने की थीं। 1856 में एक पुरुष वैज्ञानिक द्वारा उनके इस काम को अमेरिकी एसोसिएशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ साइंस में प्रस्तुत किया गया। उसके बाद ग्रीन हाउस पर बहुत सारे और भी एक्सपेरिमेंट हुए और जाना गया कि कैसे कार्बन डाइऑक्साइ़ड सूरज की गर्मी को धरती पर ही रोक लेती है और धरती का तापमान बढ़ा रही है।
Source : https://hindi.gadgets360.com/science/google-doodle-celebrate-204th-birthday-american-scientist-eunice-newton-foote-discovered-green-house-effect-know-more-news-4213770
Leave a Reply